
नई दिल्ली : 'एल बिचो' के नाम से दुनिया में प्रसिद्ध महान फुटबॉल खिलाड़ी आज फुट-फुटकर रोने लगे l हम बात कर रहे हैं 'द रोबोट और ' एल बिचो' के नाम से प्रसिद्ध महान फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की l
क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब दोबारा फीफा वर्ल्ड कप में दिखाई नहीं देंगे। उनका वर्ल्ड कप का करियर अब खत्म हो गया। स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से मात देते हुए फीफा वर्ल्ड कप-2026 से बाहर कर दिया। इसी के साथ रोनाल्डो शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ फुटबॉल महाकुंभ से रोते हुए विदा हो गये।
रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ मैच से पहले ही कह दिया था कि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप है। यानी नॉकआउट में जब टीम हारी वही रोनाल्डो का आखिरी मैच। स्पेन ने कड़े मुकाबले में पुर्तगाल को हरा दिया और फिर रोनाल्डो के आंसू निकल पड़े।
रोनाल्डो वर्ल्ड कप में खास मैचों में फेल रहे हैं और वे गोल नहीं कर सके। रोनाल्डो ने अपने पूरे करियर में कुल छह वर्ल्ड कप खेले हैं , जिनमें 10 नॉकआउट मैचों में हिस्सा लिया, लेकिन इन मैचों में वह सिर्फ एक ही गोल कर सके। उनका ये इकलौता नॉकआउट गोल इसी वर्ल्ड कप में क्रोएशिया के खिलाफ आया जो उन्होंने पेनल्टी पर किया।
अपनी बेहतरीन फिटनेस और शानदार खेल के लिए मशहूर रोनाल्डो जहां भी जाते हैं गोल बरसाते हैं, लेकिन वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में वह ऐसा नहीं कर पाए।
मैच के बाद रोनाल्डो ने कहा कि वह दुखी हैं, लेकिन साफ जमीर के साथ वर्ल्ड कप से विदा ले रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं ठीक हूं, इस बात का दुख है कि वर्ल्ड कप को इस तरह से छोड़कर जा रहा हूं, लेकिन जैसा कि मैंने कहा था, मैंने अपना बेस्ट दिया और मैं एकदम साफ जमीर के साथ विदा ले रहा हूं। फुटबॉल खिलाड़ी की यही जिंदगी होती है। कई बार हम जीतते हैं तो कई बार हार जाते हैं, लेकिन हमें आगे बढ़ते रहना है।
रोनाल्डो ने 27 वर्ल्ड कप मैच खेले। वह वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे लियोनेल मेसी हैं जिन्होंने अभी तक 30 मैच खेले हैं। रोनाल्डो ने कुल 11 वर्ल्ड कप गोल किए हैं।