दुर्ग। Bhilai के नेहरू नगर स्थित योगा गार्डन में हनुमान जी की प्रतिमा हटाए जाने को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस मुद्दे पर Bajrang Dal के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी देखने को मिली, जिसके चलते पूरे परिसर को सुरक्षा छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हनुमान जन्मोत्सव से ठीक पहले स्थापित की गई प्रतिमा को नगर निगम ने बिना संवेदनशीलता दिखाए हटाया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने निगम आयुक्त, जोन आयुक्त और महापौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि प्रतिमा को अवैध कब्जे के तहत हटाया गया और कार्रवाई नियमानुसार की गई।

घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर हालात पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है, जबकि इस पूरे घटनाक्रम ने शहर में धार्मिक और राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।