-1791455122798_v.webp)
वॉशिंगटन। दुनिया के मौसम विशेषज्ञों की नजर इस समय प्रशांत महासागर में तेजी से मजबूत हो रहे El Niño पर टिकी है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के ताजा आकलन के मुताबिक मौजूदा अल नीनो आने वाले महीनों में और ताकतवर हो सकता है और 2026 के अंत तक अपने चरम के करीब पहुंचने की संभावना है। WMO ने चेतावनी दी है कि यह घटनाक्रम कम से कम 1950 के बाद के सबसे मजबूत El Niño घटनाक्रमों में से एक बन सकता है। इसके असर से दुनिया के कई हिस्सों में तापमान और बारिश के सामान्य पैटर्न में बड़ा बदलाव आने की आशंका है।
फरवरी 2027 तक जारी रहने की करीब 100% संभावना
WMO के अनुसार, El Niño के फरवरी 2027 तक बने रहने की संभावना लगभग 100 प्रतिशत है। संगठन के पूर्वानुमान के मुताबिक यह घटना आने वाले महीनों में और मजबूत होकर Very Strong El Niño की स्थिति तक पहुंच सकती है और वर्ष के अंत के आसपास इसकी तीव्रता चरम पर हो सकती है।WMO का कहना है कि इसके प्रभाव 2027 तक जारी रह सकते हैं। खासतौर पर तापमान और वर्षा के पैटर्न में बदलाव के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में बाढ़, सूखा और अत्यधिक गर्मी का खतरा बढ़ सकता है।
Loading tweet...