रायपुर Raipur Police News: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को 60 नए सब-इंस्पेक्टर (SI) मिले हैं। बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अब इन अधिकारियों को शहर के विभिन्न थानों में व्यावहारिक प्रशिक्षण (फील्ड ट्रेनिंग) के लिए तैनात किया गया है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं।

पुलिस विभाग के अनुसार, नए एसआई को कानून-व्यवस्था, अपराध अनुसंधान, शिकायत निवारण और पुलिसिंग की जमीनी कार्यप्रणाली समझाने के उद्देश्य से अलग-अलग थानों में नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें अनुभवी अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिलेगा।whatsapp-image-2026-06-02-at-12129-pm_1780386821whatsapp-image-2026-06-02-at-12129-pm-2_1780386836

किन थानों में मिली जिम्मेदारी?
जारी आदेश के मुताबिक खम्हारडीह, खमतराई, कबीर नगर, गोलबाजार, मोहदापारा, कोतवाली, सिविल लाइन, टिकरापारा, पंडरी, पुरानी बस्ती, राजेंद्र नगर, डीडी नगर, उरला, तेलीबांधा, आमानाका, आजाद चौक और गंज थाना में तीन-तीन नए एसआई की तैनाती की गई है। वहीं गुढ़ियारी, मुजगहन, सरस्वती नगर और देवेंद्र नगर थाना में दो-दो एसआई को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।

सीखेंगे पुलिसिंग की बारीकियां
प्रशिक्षण के दौरान नए अधिकारियों को थाना संचालन, अपराध नियंत्रण, केस डायरी तैयार करना, जांच प्रक्रिया, कानून-व्यवस्था प्रबंधन और आम नागरिकों से संवाद जैसी जिम्मेदारियों का व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा। पुलिस विभाग का मानना है कि यह प्रशिक्षण उनके करियर की मजबूत नींव साबित होगा।