नई दिल्ली। आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर दिल्ली में Reservation Hatao Andolan को लेकर माहौल गरमाता नजर आ रहा है। आज, 21 अगस्त को प्रदर्शन को लेकर जंतर-मंतर पर लोगों के जुटने की खबरों के बीच दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल और अनुमति को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। आयोजकों की ओर से जंतर-मंतर पर कार्यक्रम की बात कही गई है, जबकि उपलब्ध पुलिस अनुमति के मुताबिक रामलीला मैदान में अधिकतम 500 लोगों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लेकर NOC जारी की गई है। ऐसे में प्रदर्शन के स्थान को लेकर स्थिति चर्चा में है।

आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग
प्रदर्शनकारी आरक्षण व्यवस्था में बदलाव के साथ-साथ UGC से जुड़े नियमों और अन्य मुद्दों को लेकर अपनी मांगें उठा रहे हैं। आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार चर्चा हो रही है। आयोजकों का दावा है कि उनकी मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है और अब इसे दिल्ली में बड़े स्तर पर सामने रखने की तैयारी है।

रामलीला मैदान में 500 लोगों की अनुमति
दिल्ली पुलिस की ओर से जारी अनुमति के अनुसार, रामलीला मैदान में अधिकतम 500 लोगों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दी गई है। निर्धारित शर्तों के तहत कार्यक्रम 21 अगस्त को शाम 4 बजे तक आयोजित किया जा सकता है। अनुमति में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रदर्शन के दौरान जुलूस निकालने या किसी अन्य स्थान पर ठहराव की अनुमति नहीं है।