.jpeg)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला कंटेंट क्रिएटर को गैंगरेप और किडनैपिंग जैसी धमकियां देकर डराने की कोशिश की गई। आदिवासी संस्कृति पर वीडियो बनाकर पहचान बना चुकी निवेदिता मंडावी को कुछ युवकों ने आपत्तिजनक मैसेज भेजे, जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया।
मामला उस वक्त और तूल पकड़ गया जब आरोपियों के बीच की आपसी चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इन चैट्स में कथित तौर पर युवती को निशाना बनाने की साजिश और अभद्र भाषा का इस्तेमाल सामने आया, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पीड़िता के समर्थन में आवाज उठाई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।.jpeg)
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। फिलहाल, पुलिस साइबर एंगल सहित हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।




