सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बिहार के सासाराम से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जा रही यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए हैं, जबकि चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों का उपचार प्रतापपुर अस्पताल में जारी है।