
Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y600 Turbo लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को चीन में पेश किया है। Vivo Y600 Turbo की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Vivo Y600 Turbo में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है और गेमिंग के लिए इसमें Adreno 810 GPU दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Bluetooth 5.2, NFC, Wi-Fi, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही यह स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।
Vivo Y600 Turbo की शुरुआती कीमत 2,299 चीनी युआन यानी करीब 32 हजार रुपये रखी गई है। यह कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं 12GB + 256GB मॉडल की कीमत करीब 36 हजार रुपये और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत लगभग 40 हजार रुपये है। कंपनी ने इस फोन को Dune Gold, Electric Blue और Millennium Pink कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। फिलहाल यह फोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 27 मई से शुरू होगी।