
स्मार्टफोन बाजार में OnePlus ने अपना नया OnePlus N6 Lite 4G पेश किया है। यह फोन बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी के साथ आया है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। फोन की शुरुआती कीमत ₹16,999 रखी गई है।
OnePlus N6 Lite 4G के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 है। इसे Midnight Hype और Neo Green कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB रैम और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। वर्चुअल रैम फीचर की मदद से रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 13,700 वर्ग मिलीमीटर का हीट डिसिपेशन एरिया भी दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6 Lite 4G में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है। कंपनी के मुताबिक, यह MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड को भी पूरा करता है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बैटरी है। यह 15W वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर फोन 49.7 घंटे तक कॉलिंग का बैकअप दे सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और OReality Audio सपोर्ट वाला स्पीकर भी मिलता है।