रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अपनी निजी स्थापना में पदस्थ विशेष सहायक ब्रजेश कुमार वाजपेयी को हटा दिया है। मंत्री के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उन्हें मंत्री की निजी स्थापना से कार्यमुक्त कर दिया है। अब उनकी नई पदस्थापना रायपुर, शंकर नगर, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में की गई है।

aadesh

विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार ब्रजेश कुमार वाजपेयी राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा में उप संचालक के पद पर कार्यरत थे। उन्हें छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग तथा विधायी कार्य विभाग की निजी स्थापना में विभागीय कार्यों के संपादन के लिए पदस्थ किया गया था। अब राज्य शासन ने उन्हें मंत्री की निजी स्थापना से मुक्त करते हुए उनकी सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर लेकर एससीईआरटी में अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत पदस्थ कर दिया है।

मंत्री की निजी स्थापना से सीधे विभागीय पदस्थापना

इस आदेश के बाद ब्रजेश कुमार वाजपेयी अब मंत्री की निजी स्थापना में विभागीय कामकाज नहीं देखेंगे। उन्हें राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में उप संचालक के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया है।