छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव समेत कई जिलों में EOW और ED की टीमों ने एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी है। सुबह से ही अलग-अलग टीमों द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इस कार्रवाई से प्रदेश में हड़कंप मच गया है

रायपुर में 3 से 4 ठिकानों पर ED की रेड

जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में 3 से 4 जगहों पर ईडी की दबिश हुई है। टीम ने चुनिंदा ठिकानों को घेर कर तलाशी शुरू की है। यह कार्रवाई CGMSC और कोल मामले से जुड़ी हुई है। टीम को अहम दस्तावेज और लेनदेन से जुड़े साक्ष्य मिलने की उम्मीद है। कार्रवाई अभी जारी है।

CGMSC और कोल मामले में जुड़ा है तार

सूत्रों का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई CGMSC और कोल घोटाले से जुड़ी है। इसी मामले में कई जिलों में एक साथ छापेमारी की जा रही है। EOW और ED दोनों ही एजेंसियां अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं। माना जा रहा है कि जांच के बाद कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।