
डेस्क l 'सही पकडे हैं...... ' से घर-घर में पहचान बनाने वाली अंगूरी भाभी अब 'लॉक-उप' पहुँच गई हैं l अरे-अरे घबराइए मत ! हम बात कर रहे हैं एकता कपूर के रियल्टी शो 'लॉक-उप' 2 की l एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉक अप' 2 इस समय चर्चा का विषय बना हुआ हैं l एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने लॉक-अप 2 में तहलका मचा दिया है l शिल्पा ने शो में एंट्री करते ही हर किसी से विवाद करना शुरू कर दिए हैं l शो में आते ही शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी के बीच गेम प्लान को लेकर तीखी बहस देखने को मिल है l
शो में राम कपूर के बाद शिल्पा ने सुनीता आहूजा को उकसाने की कोशिश की, जिसके जवाब में सुनीता ने शिल्पा की बोलती बंद कर दी l शिल्पा शिंदे शो में सुनीता आहूजा पर उनकी शादी को लेकर तंज कसती नजर आईं l
शिल्पा ने सुनीता को ताने मारते हुए कहा-हम तो गोविंदा के फैन हैं आप ऐसे कैसे कर सकती हो? आप ऐसे कैसे बोल सकती हो? आपको पता भी है आपने क्या फैसला लिया है? शिल्पा के तानों से परेशान सुनीता ने शिल्पा को लताड़ लगाई, सुनीता गुस्से से शिल्पा से बोलीं- जब तुम्हारे ऊपर गुजरेगा तुम्हें तब पता चलेगा, ज्यादा बक मत करो l
खाना न मिलने की वजह से सुनीता मेकर्स से नाराज हो गई और इमोशनल रोते हुए शो के मेकर्स को खरी-खोटी सुनाई l सुनीता शो में काफी गालियां देती हुई भी नजर आ रही हैं l
चीची की बात ना मन कर पछता रही सुनीता
सुनीता गुस्से ने गुस्से में कहा कि हमें खाने के लिए भी भीख मांगनी पड़ रही है , मेरे सारे बच्चे यहां भूखे हैं l मुझे चीची मना कर रहा था कि मत जा, लेकिन मैंने उसकी बात नहीं मानी l जब भी मैं उसकी बात नहीं मानती तो पछताती हूं l