राजनांदगांव : जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जिले के पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी सूची में कुल 26 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें नई पदस्थापना दी गई है। तबादला सूची के अनुसार, 3 एएसआई, 3 हेड कांस्टेबल और 20 आरक्षकों को इधर से उधर किया गया है। इस फेरबदल के जरिए पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और मैदानी स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत करने की कवायद की गई है। पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा।

देखें पूरी तबादला सूची नीचे:-