रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।

आज कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम?
आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है।

बारिश के दौरान लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी जाती है।

29 अगस्त से 2 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

29 अगस्त:
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है।

30 अगस्त:
अधिकांश इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट है।

31 अगस्त:
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

1 सितंबर:
कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

2 सितंबर:
प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन संभागों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई. जगदलपुर में 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

रायपुर में आज अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दुर्ग में सबसे ज्यादा तापमान
27 अगस्त को लालपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि माना एयरपोर्ट पर 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर बने रहने से प्रदेश के तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।

CG Weather Update: फिलहाल छत्तीसगढ़ में बारिश से राहत के आसार कम हैं। अगले पांच दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।