रायपुर: छत्तीसगढ़ के Chhattisgarh Board of Secondary Education द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 के परिणाम 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे घोषित किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की है। इस साल करीब 5.66 लाख छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, जिनकी मेहनत का परिणाम अब सामने आने वाला है।

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज कर आसानी से देख सकेंगे। आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 10वीं में लगभग 3.20 लाख और 12वीं में 2.45 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। 75% उपस्थिति अनिवार्य होने के कारण करीब 1400 छात्र परीक्षा से वंचित भी रहे। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी पास प्रतिशत, मेरिट लिस्ट और टॉपर्स पर सभी की नजर रहेगी।1000952909_1777363818

बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे परिणाम को संतुलित दृष्टिकोण से देखें और किसी भी स्थिति में धैर्य बनाए रखें। 10वीं के छात्र जहां आगे की पढ़ाई के लिए विषय चयन करेंगे, वहीं 12वीं के विद्यार्थी कॉलेज एडमिशन और करियर की दिशा तय करेंगे। रिजल्ट के साथ ही प्रदेश में शिक्षा और करियर से जुड़ी गतिविधियां भी तेज होने की उम्मीद है।