बिलासपुर। मंगलवार को मस्तूरी के ग्राम किरारी स्थित लटेश्वर नाथ मंदिर से 183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकली । इस दौरान मातृशक्ति का सैलाब उमड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इसमें भाग लिया। इसी बीच सोशल मीडिया पर हवन कुंड वाली तस्वीर भी वायरल हो गई। मातृशक्ति की भारी भीड़ के बीच इस फोटो ने सबसे लोगो का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। तस्वीर में महिला पवित्र हवन कुंड पर बैठकर फोटो खिंचवाती नजर आ रही हैं।

IMG_20261013_212431सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि हवन कुंड पर बैठकर फोटोशूट करवाना कितना उचित है। लोग लिख रहे हैं कि चुनरी यात्रा का फोकस सिर्फ धार्मिक आस्था पर होना चाहिए था। हवन कुंड को फोटोशूट का स्टेज बनाने पर आपत्ति जताई जा रही है। लोग जानना चाहते हैं कि क्या पवित्र स्थान पर इस तरह पोज देना श्रद्धा का हिस्सा है या फिर केवल फोटोशूट। इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा इसी वायरल तस्वीर की हो रही है।

इस चुनरी यात्रा का नेतृत्व धर्म जागरण की जिला संयोजक मातृशक्ति डॉ. सरिता भारद्वाज ने किया। आयोजकों का कहना है कि यात्रा के माध्यम से धार्मिक आस्था, महिला एकजुटता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। 183 मीटर लंबी चुनरी माता को अर्पित करने का यह कार्यक्रम भव्य रहा। क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यात्रा में धर्म जागरण प्रमुख शंकर कुमार चंद्रा मौजूद रहे। प्रांत संयोजिका राजश्री चतुर्वेदी और प्रांत सह-संयोजिका डॉ. सरिता भारद्वाज के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच भी पहुंचे। सामाजिक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन के अंतिम चरण में मंदिर प्रांगण में हलवा-पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित कि

या गया।