
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने बिलासपुर नगर निगम के 11 एल्डरमैन की सूची जारी की हैं, जिसके बाद इस्तीफे का दौर शुरू हो गया हैं l इतना ही नहीं , अब भारतीय जनता पार्टी में असंतोष के स्वर उठाने लगे हैं। सूची को लेकर बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा का आरोप लगाया है और विरोध शुरू कर दिया हैं l
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्वी मंडल एवं रेलवे सह प्रभारी निर्मल जीवनानी ने पार्टी के सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है। जीवनानी ने अपना इस्तीफा जिला भाजपा अध्यक्ष को सौपा हैं l जीवनानी ने आरोप लगाया कि एल्डरमैन नियुक्ति में वर्षों से पार्टी के लिए कार्य कर रहे समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। उनका कहना है कि हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए एक व्यक्ति को एल्डरमैन बनाए जाने से पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
निर्मल जीवनानी ने कहा कि वे 30 सालो से काम कर रहे हैं l जो व्यक्ति 1 साल से काम कर रहा हैं उसे एल्डरमैन बनाकर सम्मान दिया जा रहा हैंl सालो से जिसने पार्टी में काम किया हैं उनकी अनदेखी की गई हैं l इसमें बीजेपी संगठन का ही दोष हैं l ग्रामीण क्षेत्रों में क्या स्थिति हैं इसकी जानकारी अभी नहीं हैं l नगर विधायक बाहर हैं जिसके कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी हैं l
निर्मल जीवनानी ने कहा कि यदि इसी तरह मनमाने ढंग से निर्णय लिए जाते रहे तो भविष्य में पार्टी को राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें चर्चा के लिए बुलाते हैं तो वे अपनी बात रखने जरूर जाएंगे। एल्डरमैन सूची को लेकर पार्टी के भीतर बढ़ती नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है।