
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के Ghaziabad में स्थित Gaur Green Avenue Society में आज सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग सोसाइटी की 9वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में भड़की और कुछ ही मिनटों में विकराल रूप लेते हुए 10वीं मंजिल तक फैल गई। काले धुएं का घना गुबार इतना ऊंचा उठा कि इसे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत आसपास के कई इलाकों से देखा जा सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग अचानक भड़की और तेजी से पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। आग लगते ही बिल्डिंग में धुआं भर गया, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि प्रभावित फ्लैट में रहने वाला परिवार समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
Loading tweet...