गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पाण्डुका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अतरमरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब सिंचाई नहर की पुलिया के नीचे पानी में बहते हुए बड़ी मात्रा में गांजा देखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, छोटे-छोटे पैकेट्स में करीब 68 किलो अवैध मादक पदार्थ पानी में तैरता मिला, जिसे देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।GARIYABAND

मामले की सूचना पर पाण्डुका थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि पुलिस की सक्रियता के चलते तस्करों ने पकड़े जाने के डर से गांजे की खेप को नहर में फेंक दिया। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार जांगड़े के अनुसार, जांच टीम को मौके पर भेजा गया है और पूरे मामले की गहन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।