
रायपुर : छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग में अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। विभाग के 10 संयुक्त आयुक्तों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और जगदलपुर संभाग के साथ नवा रायपुर स्थित मुख्यालय के अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। किसी को संभागीय कार्यालय की कमान दी गई है, तो किसी को अपील, ऑडिट और मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।
रायपुर से जगदलपुर तक बदले अधिकारियों के कार्यक्षेत्र
तबादला सूची के मुताबिक, सोनल के. मिश्रा को रायपुर संभाग-दो से मुख्यालय बीआईयू, नवा रायपुर भेजा गया है। वहीं, याचना ताम्ब्रे को मुख्यालय से दुर्ग संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सुनील चौधरी अब रायपुर संभाग-एक के बजाय जगदलपुर संभाग में पदस्थ होंगे। दीपक गिरि को ऑडिट, रायपुर से रायपुर संभाग-दो में भेजा गया है। नरेन्द्र वर्मा को मुख्यालय बीआईयू से रायपुर संभाग-एक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लता जे त्यागी बिलासपुर में अपील शाखा से नवा रायपुर संभाग जाएंगी, जबकि भावना अली को नवा रायपुर संभाग से राज्य कर मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।
अपील और ऑडिट शाखा में भी बदलाव
विभागीय फेरबदल के तहत गुलापा पुरसेठ को दुर्ग संभाग से अपील शाखा, रायपुर 1 भेजा गया है। मुकेश त्यागी बिलासपुर में ऑडिट शाखा से अपील शाखा की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, जोसिता मिंज को अपील शाखा, रायपुर 1 से ऑडिट शाखा, रायपुर में पदस्थ किया गया है।
देखें तबादला की पूरी सूची:-
