
हिसार। हरियाणा के हांसी में जिम संचालक कपिल रेहू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। वारदात के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट वायरल हुई, जिसमें गैंगस्टरों की ओर से इस हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुट गई है।
वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि कपिल रेहू की हत्या कुछ गैंगस्टरों द्वारा मिलकर करवाई गई। पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि मृतक का नाम पहले हुई एक फायरिंग की घटना से जोड़ा गया था और इसी वजह से उसे निशाना बनाया गया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक वायरल पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इसकी सत्यता की जांच की जा रही है।
पोस्ट में कथित तौर पर विरोधियों को चेतावनी भी दी गई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि पोस्ट वास्तव में किसने शेयर की और इसके पीछे कौन लोग हैं। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट्स, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।
Loading tweet...