चीनी स्मार्टफोन कंपनी ऑनर ने अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन Honor Win Turbo लॉन्च कर दिया है. यह फोन दमदार बैटरी, हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले और फ्लैगशिप लेवल फीचर्स के साथ पेश किया गया है. कंपनी ने इस डिवाइस को ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उतारा है. फोन में 10000mAh की बड़ी बैटरी, 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा MediaTek Dimensity 8500 Racing Edition प्रोसेसर और 50MP कैमरा इसकी बड़ी खासियतों में शामिल हैं.

Honor Win Turbo में 6.79 इंच का 1.5K AMOLED Oasis Eye Protection डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन 8000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डिमिंग के साथ आती है. यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड MagicOS 10 पर काम करता है. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 8500 Racing Edition चिपसेट और Mali-G720 MC8 GPU दिया गया है. डिवाइस में 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है.

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. गेमिंग और हीट कंट्रोल के लिए इसमें 40,000 स्क्वायर mm का लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है.

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Bluetooth 6.0, NFC, GPS, OTG और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ उतारा गया है, जिससे यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनता है.

Honor Win Turbo में 10000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि फोन एक बार फुल चार्ज होने पर 17 घंटे से ज्यादा नेविगेशन और 14 घंटे तक गेमिंग बैकअप दे सकता है.

कीमत की बात करें तो इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 3299 युआन (करीब 46 हजार रुपये), 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 3599 युआन (करीब 50 हजार रुपये) और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 4199 युआन (करीब 60 हजार रुपये) रखी गई है. फिलहाल इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है.