रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। 14वीं JPSC परीक्षा, JSSC-CGL और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर सैकड़ों छात्र राजधानी रांची में प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन अब नए चरण में पहुंच गया है, जहां छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों की मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उधर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए छात्रों के साथ खड़े होने की बात कही है।Cancel JPSC exam': Jharkhand students continue protest, seek CBI  investigation | India News - The Times of India

जयपाल सिंह स्टेडियम में नौवें दिन भी जारी रहा सत्याग्रह
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का धरना लगातार जारी है। रविवार को आंदोलन के नौवें दिन भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी धरना स्थल पर जुटे। भूख हड़ताल शुरू करते हुए छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार और संबंधित आयोगों का रवैया छात्रों की उम्मीदों को कमजोर कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।