लद्दाख। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। इस फैसले के बाद अब लद्दाख में जिलों की संख्या बढ़कर दो से सात हो जाएगी, जिसे क्षेत्र के विकास और प्रशासनिक विकेंद्रीकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।

नए गठित जिलों में नुब्रा, शाम, चांगथांग, ज़ांस्कर और द्रास शामिल हैं। इन क्षेत्रों को अलग जिला बनाए जाने से स्थानीय स्तर पर शासन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। लंबे समय से इन दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों की यह प्रमुख मांग रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है।