भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक छात्रा से एकतरफा प्रेम करता था और लंबे समय से लगातार फोन कर उसे परेशान कर रहा था। जब छात्रा ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो आरोपी कथित तौर पर नाराज हो गया और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।s2-1_1783764876.gif

लगातार फोन कर कर रहा था परेशान
मृतका 19 वर्षीय खुशी साहू बेमेतरा जिले की रहने वाली थी और भिलाई के रामनगर इलाके में एक पीजी में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, बलौदाबाजार निवासी 24 वर्षीय पिंटू साहू पिछले करीब एक महीने से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे लगातार कॉल कर रहा था। परेशान होकर खुशी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। जांच में सामने आया है कि घटना वाले दिन भी आरोपी ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की। बात नहीं होने पर उसने खुशी की सहेली को फोन किया और फिर सीधे पीजी पहुंच गया।रामनगर स्थित किराए का मकान जहां छात्रा का मर्डर हुआ।

कमरे में घुसकर किया हमला
पुलिस के अनुसार, घटना के समय खुशी की रूममेट बाथरूम में थी और वह कमरे में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी कमरे में पहुंचा और दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि पहले उसने खुशी का गला दबाया। जब वह विरोध नहीं कर सकी, तब आरोपी ने चाकू से पीठ, हाथ और पेट पर कई वार किए। गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के दौरान आरोपी के हाथ में भी चोट आई। हत्या के बाद वह मौके से फरार होकर रायपुर चला गया।पुलिस आरोपी को सीन रिक्रिएट कराने घटनास्थल पर लेकर पहुंची।

पहले भी दी थी धमकी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि खुशी ने कुछ दिन पहले अपने भाई को बताया था कि एक युवक लगातार उसे फोन कर परेशान कर रहा है। परिजनों का दावा है कि आरोपी ने खुशी के भाई और उस कैफे संचालक को भी धमकी दी थी, जहां छात्रा पार्ट-टाइम काम करती थी। आरोप है कि आरोपी चाहता था कि खुशी नौकरी छोड़ दे और उससे शादी करे।भिलाई में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी खुशी।

ऑनलाइन खरीदा था चाकू
पुलिस के मुताबिक, वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू आरोपी ने पहले से ऑनलाइन मंगवाया था। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसने घटना की तैयारी पहले ही कर ली थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को घटनास्थल लेकर पहुंची, जहां उससे घटनाक्रम का पुनर्निर्माण (सीन रीक्रिएशन) कराया गया।बलौदाबाजार का रहने वाला है आरोपी पिंटू साहू।

जांच जारी
फिलहाल, वैशाली नगर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच का फोकस इस बात पर है कि हत्या की योजना कब बनाई गई, वारदात की तैयारी कैसे की गई और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी कोई भूमिका थी। पुलिस मामले से जुड़े सभी डिजिटल और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।