OnePlus का फ्लैगशिप फीचर्स वाला फोन OnePlus 15R की कीमत एक बार फिर से बढ़ गई है. पिछले साल दिसंबर में लॉन्च होने के बाद अब इस फोन की कीमत में दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है. ये फोन किस कीमत में लॉन्च किया गया था और अब कीमत में बढ़ोतरी के बाद किस प्राइस में बेचा जा रहा है. आइए आपको इस बात की जानकारी देते हैं.

OnePlus 15R Price in India
वनप्लस का ये फ्लैगशिप फोन 47999 रुपए में लॉन्च किया गया था, इस कीमत में 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट को उतारा गया था. अब इस फोन की कीमत 50499 रुपए से बढ़कर 54999 रुपए कर दी गई है. 12 जीबी रैम और 512 जीबी वेरिएंट को 52999 रुपए में लॉन्च किया गया था, लेकिन पहली बार बढ़ोतरी के बाद इस फोन की कीमत 54499 रुपए हुई और अब एक बार फिर कीमत में बढ़ोतरी के बाद ये फोन 59,999 रुपए में बेचा जा रहा है.

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने कीमत में बढ़ोतरी की जानकारी दी है. इस हिसाब से देखा जाए तो लॉन्च के बाद से अब तक इस फोन की कीमत 7000 रुपए बढ़ गई है. ये फोन नई कीमत के साथ कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है. कंपनी ने बढ़ोतरी की वजह का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसकी वजह रैम और स्टोरेज की बढ़ती कीमतें हैं, यह एक ऐसी समस्या है जो इस समय पूरे स्मार्टफ़ोन इंडस्ट्री को प्रभावित कर रही है.

OnePlus 15R Specifications
इस फोन में 6.8 इंच डिस्प्ले है जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, ये फोन आप लोगों को 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ मिल जाएगा. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस फ्लैगशिप फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन 120fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है. ये फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ आता है. सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 7400mAh की बड़ी बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.