
बिलासपुर : अगर आप भी गाडी चलते हुए फोन पर बात करते हैं तो अब सावधान हो जाइये ! वरना आपके घर भी यातायात पुलिस चालान भेज सकती हैं.
यातायात पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया हैं . अब वाहन चलते हुए फोन पर बात करने वालो पर यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अभी तक 2621 लोगो पर चालान की कार्रवाई की गई .
शहर में लगातार आए दिन वाहन चलते हुए फ़ोन में बात करने वाले देखे जा रहे हैं. जो सड़क दुर्घटनाओ का बहुत बड़ा कारण हो रहा हैं. जिसे देखते हुए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के सभी कैमरों के जरिये फ़ोन पर बात करते हुए वाहन चलने वालो की पहचान कर चालानी कार्रवाई कर रही हैं .
अभियान का उद्देश्य लोगो में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना
यह अभियान केवल चालन काटने के लिए नहीं चलाया जा रहा हैं बल्कि इस अभियान का उद्देश्य लोगो में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना हैं . फ़ोन पर बात करते समय सड़क पर ध्यान देने के बजाय पूरा फोकस बातचीत पर होता है, जिससे लोग अचानक आने वाले खतरों (जैसे- गड्ढे, अचानक सामने आए वाहन या पैदल यात्री) को देखने से चूक जाते हैं , बात करते समय अचानक ब्रेक लगाने की क्षमता कम हो जाती है .
फोन आने पर क्या करे ?
यदि किसी आपातकालीन कॉल का जवाब देना बहुत आवश्यक हो, तो अपना वाहन सड़क के किनारे सुरक्षित रूप से पार्क करें, और उसके बाद ही बात करें.
एडिशनल एपी यातायात रामगोपाल करियारे ने कहा कि वाहन चलते हुए मोबाइल में बात करने वालो पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 21 (25) एम वी एक्ट के तहत अब तक 2621 लोगो पर प्रतिबंधित कार्रवाई की गई है , पहले गलती में 300 रूपए जुर्माना लगेगा , अगर वही गलती दुबारा हुई तो जुर्माने की रकम 900 रूपए हो जाएगी .