रायपुर। राजधानी रायपुर के नगर निगम जोन-10 में कथित अनियमितताओं और अंदरूनी मिलीभगत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने आरोप लगाया है कि जोन स्तर पर नियमों को दरकिनार कर फाइलों को बिना मुख्यालय प्रक्रिया के सीधे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कई मामलों में महत्वपूर्ण फाइलें गायब हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।image (1)

तिवारी के मुताबिक, इस पूरे मामले में निगम के कुछ अधिकारियों, दलालों और बिल्डरों की मिलीभगत से काम किए जाने की आशंका है, जो सिस्टम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल, मामला राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है, और अब नजर इस बात पर है कि क्या इन आरोपों पर ठोस कार्रवाई होगी या मामला जांच के नाम पर ठंडे बस्ते में चला जाएगा।