iQOO Z11xa 5G Launch: स्मार्टफोन मार्केट में iQOO ने एक और नया 5G फोन उतार दिया है। कंपनी ने सोमवार, 7 सितंबर को भारत में iQOO Z11xa 5G लॉन्च किया है। यह फोन iQOO Z11 सीरीज का चौथा मॉडल है और इसे बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 28,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 14 सितंबर से शुरू होगी।

iQOO Z11xa 5G की कीमत और ऑफर्स
भारत में iQOO Z11xa 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये रखी गई है। कंपनी की ओर से फोन पर 1,500 रुपये का फ्लैट कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहक छह महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं। फोन की बिक्री 14 सितंबर से Amazon के जरिए शुरू होगी। iQOO ने इस स्मार्टफोन को प्रिज्मैटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है।

120Hz डिस्प्ले और Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर
फोन में 6.76 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,344 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसमें 382ppi पिक्सल डेंसिटी दी है, जिससे रोजाना वीडियो देखने, सोशल मीडिया इस्तेमाल करने और गेमिंग के दौरान बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB तक रैम मिलती है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। कंपनी का दावा है कि iQOO Z11xa 5G ने AnTuTu बेंचमार्क पर 8.90 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है।

50MP कैमरा के साथ 32MP सेल्फी सेंसर
फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11xa 5G के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यानी सेल्फी कैमरे के मामले में कंपनी ने इस सेगमेंट में फोन को खास बनाने की कोशिश की है।

7,200mAh की बड़ी बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 7,200mAh बैटरी शामिल है। इसे चार्ज करने के लिए 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज करने पर फोन करीब 40 घंटे तक वीडियो, 93 घंटे ऑडियो, 15.4 घंटे गेमिंग और 18.7 घंटे सोशल मीडिया इस्तेमाल करने में सक्षम है।

गेमिंग और मजबूती के लिए भी कई फीचर्स
iQOO Z11xa 5G में गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए AI Game Voice Changer और 4D Game Vibration जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। मजबूती के लिहाज से स्मार्टफोन को IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। ऐसे में फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के मामले में भी मजबूत बनाया गया है।