सोनमणि बोरा बने नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के तहत 23 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं तथा कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत गरियाबंद, कांकेर, मुंगेली, सक्ती, कबीरधाम और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों के कप्तानों (कलेक्टरों) को बदला गया है।

 

इन जिलों को मिले नए कलेक्टर

  • कांकेर: कुंदन कुमार (2014) – पूर्व में कलेक्टर, जिला-मुंगेली।
  • मुंगेली: अमृत विकास तोपनो (2014) – पूर्व में कलेक्टर, जिला-सक्ती।
  • सक्ती: श्रीमती जयश्री जैन (2016) – पूर्व में संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग।
  • कबीरधाम: श्रीमती तुलिका प्रजापति (2016) – पूर्व में कलेक्टर, जिला-मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
  • गरियाबंद: रणबीर शर्मा (2012) – पूर्व में संचालक, समाज कल्याण।
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: कु. तनुजा सलाम (2019) – पूर्व में संचालक, खेल एवं युवा कल्याण।

वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

सोनमणि बोरा (1999): प्रमुख सचिव, आदिम जाति व अनुसूचित जाति विकास विभाग को अब प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

  • आर. संगीता (2005): सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से स्थानांतरित कर सचिव, मंत्रालय पदस्थ किया गया है।
  • भुवनेश यादव (2006): सचिव, योजना व आर्थिक सांख्यिकी विभाग को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ सचिव, आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर (2011): कलेक्टर, जिला-कांकेर को संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • भोसकर विलास संदिपान (2011): अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • रिमजिउस एक्का (2011): संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास से स्थानांतरित कर विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पदस्थ करते हुए मिशन संचालक, जल-जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अन्य प्रमुख मैदानी व प्रशासनिक नियुक्तियां

भगवान सिंह उइके (2016): कलेक्टर, गरियाबंद से स्थानांतरित कर संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है।

गोपाल वर्मा (2016): कलेक्टर, कबीरधाम से स्थानांतरित कर संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग पदस्थ किए गए हैं।

जगदीश सोनकर (2013): प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम से स्थानांतरित कर विशेष सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग पदस्थ किए गए हैं।

कु. लीना कोसम (2020): परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग (CGPSC) को आयुक्त, नगर पालिका निगम, दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।

सौमिल रंजन चौबे (2021): उप सचिव, कृषि विभाग को प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल के पद पर पदस्थ किया गया है।

बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई (2021): अपर कलेक्टर, नारायणपुर से स्थानांतरित कर अपर कलेक्टर, बिलासपुर बनाए गए हैं।

विवेक आचार्य (IFS - 2006): प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल की सेवाएं उनके पैतृक विभाग (वन विभाग) को तत्काल प्रभाव से वापस लौटाई गई हैं।