
रायपुर : छत्तीसगढ़ में त्योहारी सीजन के बीच प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला तेज हो गया है। राज्य सरकार ने जल संसाधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 12 अधीक्षण अभियंताओं के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों और प्रमुख क्षेत्रों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, तबादले की सूची में रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, गरियाबंद, बेमेतरा, जगदलपुर, कोरबा और खरसिया सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। इस प्रशासनिक बदलाव से जल संसाधन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों में जिम्मेदारियों का नए सिरे से निर्धारण किया गया है। सरकार के इस फैसले को विभागीय कामकाज में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
देखें सूची:-

