रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस महकमे की जिस बहुप्रतीक्षित ट्रांसफर लिस्ट का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, वह 17 जून को जारी कर दी गई है। डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में प्रदेश भर के 61 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर्स) का तबादला किया गया है।

इस तबादला सूची की सबसे खास बात यह है कि लंबे समय से बस्तर जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में अपनी सेवाएं दे रहे कई इंस्पेक्टर्स को अब मैदानी इलाकों में पदस्थ किया गया है। इसे बस्तर के मोर्चे पर डटे पुलिस अधिकारियों के लिए एक बड़ी राहत और इनाम के तौर पर देखा जा रहा है। आमतौर पर बस्तर में एक तय अवधि पूरी करने के बाद पुलिस अधिकारियों को मैदानी क्षेत्रों में पोस्टिंग दी जाती है।

डीजीपी द्वारा जारी इस आदेश के बाद अब सभी 61 निरीक्षकों को अपनी नई पदस्थापना वाली जगहों पर जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करना होगा। इस बड़े फेरबदल से प्रदेश के कई थानों की कमान भी नए चेहरों के हाथों में सौंप दी गई है।

Screenshot_20260617_190609_Samsung Notes

Screenshot_20260617_190622_Samsung Notes

Screenshot_20260617_190637_Samsung Notes