देवेश शर्मा सीपत


राष्ट्रीय जगत पहल/सीपत। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के वंचालन ग्रामीणों ने दो प्रमुख मांग को लेकर आज सीपत-बलौदा प्रमुख मार्ग भारी संख्या में घंटों चक्का जाम कर दिया। जिससे मार्ग पर गाडियों की लंबी कतार लग गई। सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल और सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के समझाइश और आवश्वासन के बाद उन्होंने चक्का जाम समाप्त की गई।

जनपद सदस्य लक्ष्मीबाई पोर्त के नेतृत्व में वनांचल ग्राम के आदिवासी समाज के लोगों ने अपनी दो प्रमुख मांग को लेकर सीपत -बलौदा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। जिससे सडक़ वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से खम्हरिया अदराली जेवरा लगभग 12 किलोमीटर सडक़ मार्ग की जर्जर हालात है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा के बाउंड्री वाल के अंदर दीपक पटेल ने अवैध कब्जा कर बाड़ी लगाने की बात बताई। उन्होंने इन दोनों मांगों को लेकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौपकर पूर्व में जानकारी दे दी गई थी। चक्का जाम की जानकरी मिलने पर मौके पर सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल और सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के समझाइश और आसवाश्र के बाद लोगों ने चक्का जाम समप्त कर दिया। साथ ही लोगों ने अपनी मांग को लेकर एक और मुख्यमंत्री के नाम पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपें।

ये लोग भी रहे शामिल


ज्ञापन सौपने के दौरान सिंह पोर्ते छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष, लक्ष्मीन बाई पोर्ते जनपद सदस्य,मीना वस्त्रकार सरपंच सोंठी त्रिभुवन पोर्ते सरपंच प्रतिनिधी जूहली प्रमोद कुर्रे सरपंच प्रतिनिधी खोनद्रा घनश्याम नेताम जेवरा रानू श्रीवास सोंठी , विजय गुप्ता जनपद सदस्य,भागीरथी पोर्ते , श्वेता शैलेन्द्र खांडेकर अध्यक्ष सरपंच संघ सीपत मस्तूरी,धनिदास महंत,नारायण ,राजेंद्र पटेल,उप सरपंच देवेंद सिंह पोर्ते ,भागीरथी जायसवाल, गया प्रसाद राज सचिव आदिवासी समाज जेवरा,राम कश्यप, महेश्वर नेताम घनश्याम नेताम, संतोषी बाई सहित हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के मौजूद रहें।