नई दिल्ली। Elvish Yadav Bollywood Debut: यूट्यूब से करोड़ों लोगों के दिलों तक पहुंचने वाले एल्विश यादव (Elvish Yadav) अब बॉलीवुड में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया और रियलिटी शोज़ में सफलता हासिल करने के बाद एल्विश जल्द ही टाइगर श्रॉफ और अभिषेक बनर्जी के साथ एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा करेंगे।

बॉलीवुड में नई शुरुआत, बनेगी एक्शन फ्रैंचाइजी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति और निर्माता विक्की जैन ने अपने नए प्रोडक्शन हाउस VJ Frames की पहली फिल्म का ऐलान किया है। यह फिल्म सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक नई एक्शन फ्रैंचाइजी की शुरुआत होगी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के शीर्षक का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।