
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अनिश्चित हालात को देखते हुए भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने साफ शब्दों में कहा है कि सभी भारतीय नागरिक बिना देरी किए सुरक्षित माध्यमों से ईरान छोड़ने की तैयारी करें। हालात भले ही युद्धविराम के बाद कुछ हद तक शांत नजर आ रहे हों, लेकिन जोखिम पूरी तरह टला नहीं है।
दूतावास ने नागरिकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे केवल अधिकृत और सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करें और किसी भी सीमा पार करने से पहले दूतावास से समन्वय बनाए रखें। साथ ही, आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता मिल सके। सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की लापरवाही या जल्दबाजी से स्थिति और जोखिमपूर्ण हो सकती है।
Loading tweet...