बिलासपुर : जिले में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं। कलेक्टर कार्यालय की ओर से 8 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। जारी सूची के अनुसार अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से हटाकर जिले की अलग-अलग तहसीलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेगी। सूची में तहसीलदारों के साथ नायब तहसीलदारों के नाम भी शामिल हैं। अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना के स्थान पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

इन तहसीलों में बदली गई पदस्थापना

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में बिलासपुर, मस्तूरी, बिल्हा, रतनपुर, सकरी, बेलतरा, कोटा सहित अन्य क्षेत्रों में अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाए रखने के लिए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। संबंधित अधिकारियों को आदेश के अनुसार नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा।

देखें तबादला सूची

tahsildaar ka transfer list