.png)
बिलासपुर : बिलासपुर रेलवे स्टेशन के समीप शंकर नगर आरओबी के नीचे डाउन लाइन पर एक मालगाड़ी का वैगन अचानक पटरी से उतर गयाl जिसके बाद रेलवे प्रशासन में तहलका मच गया। घटना की सूचना मिलते ही इंजीनियरिंग , ऑपरेशन विभाग और परिचालन विभाग की टीम मौके पर पहुँच कर सुधार कार्य शुरू किया।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में शनिवार को रेलवे स्टेशन के पास शंकर नगर आरओबी के नीचे डाउन लाइन पर चल रही मालगाड़ी का एक वैगन अचानक पटरी से नीचे उतर गया हो गया। घटना के बाद इंजीनियरिंग , ऑपरेशन विभाग और परिचालन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य शुरू कर दिया l मालगाड़ी धीमी रफ्तार से गुजर रही थी, जिस कारण बड़ा हादसा टल गया। वैगन के पटरी से उतरते ही रेलवे ने तत्काल प्रभावित ट्रैक को सुरक्षित कर ट्रैफिक बहाली का काम शुरू कर दिया।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना का असर ट्रेनों की आवाजाही पर सीमित रहा। कुछ ट्रेनों का संचालन सावधानी के तौर पर धीमी गति से कराया गया, जबकि वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए रेल यातायात को सामान्य बनाए रखने की कोशिश की गई। रेलवे ने मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। ट्रैक, व्हील, सस्पेंशन और प्वाइंट्स समेत सभी तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वैगन के बेपटरी होने की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
रेलवे की इंजीनियरिंग टीम और दुर्घटना राहत कर्मी मौके पर ट्रैक को दुरुस्त करने और बेपटरी हुए वैगन को हटाने के काम में जुटे रहे। अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक को पूरी तरह सुरक्षित घोषित करने के बाद ही सामान्य गति से ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।