रायपुर : छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस सूची में कई नगरीय निकायों में पदस्थ कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। जारी आदेश के अनुसार तबादला सूची में स्टेनोग्राफर, स्वच्छता निरीक्षक, लेखापाल, सहायक ग्रेड-3, कैशियर, सहायक राजस्व निरीक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर, वाहन चालक और भृत्य सहित विभिन्न पदों के कर्मचारी शामिल हैं। विभाग के इस आदेश के बाद संबंधित कर्मचारियों को नई पदस्थापना पर जिम्मेदारी संभालनी होगी। किस कर्मचारी का तबादला कहां किया गया है और किसे कहां नई जिम्मेदारी मिली है, इसकी पूरी जानकारी नीचे जारी सूची में देख सकते हैं।

देखें पूरी तबादला सूची...