
Nothing ने भारत में अपनी नई B-सीरीज का पहला स्मार्टफोन Nothing Phone 4b लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस डिवाइस को उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो प्रीमियम कीमत चुकाए बिना Nothing का खास स्मार्टफोन अनुभव चाहते हैं. फोन में नया Glyph Bar इंटरफेस, 6000mAh की बड़ी बैटरी, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर और Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 दिया गया है. कंपनी इस स्मार्टफोन के लिए 3 साल के Android OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है.
फोन के पिछले हिस्से में नया Glyph Bar दिया गया है, जिसमें 45 मिनी-LEDs मौजूद हैं. यह चार अलग-अलग कंट्रोल ज़ोन के साथ आता है और रिकॉर्डिंग इंडिकेटर, Glyph Timer, जरूरी नोटिफिकेशन, लाइव अपडेट, वॉल्यूम इंडिकेटर, NFC इंडिकेटर, बेडटाइम मोड और कैमरा काउंटडाउन जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है.
Nothing Phone 4b Price in India
Nothing Phone 4b के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB RAM + 256GB मॉडल 38,999 रुपये में मिलेगा. लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 7.5% इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस भी दे रही है. इस प्राइस रेंज में यह स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion, OPPO F33 Pro 5G, Vivo V50 5G और Realme GT 7T जैसे फोन्स को चुनौती देगा.
Nothing Phone 4b Specifications
फोन में 6.77 इंच की Full HD+ Samsung Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. डिवाइस को धूल और पानी के छींटों से बचाने के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 810 GPU, Qualcomm Hexagon NPU, Spectra ISP और AI Engine मिलता है. बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए फोन में वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है.
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का Samsung प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS, EIS और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है. इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन लगभग 80 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज हो सकता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6, 4G LTE, Bluetooth 6.0, USB Type-C, GPS और GLONASS जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट कनेक्टिविटी और बेहतर नेटवर्क अनुभव मिलेगा.