बिलासपुर : देर शाम पेट्रोल पंप में आरक्षक और उसके साथी द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया हैं . बताया जा रहा हैं कि आरक्षक भाजपा नेता का दामाद हैं l आरक्षक को लाइन अटैच किया गया है।

मंगलवार देर शाम को दयालबंद निवासी पत्रकार शिवा गोरख  तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित अंबा पेट्रोल पंप में पेट्रोल भराने गया हुआ था। इसी दौरान वहां आरोपी सतीश तांती भी पहुंचा था, जिसकी मोटरसाइकिल शिवा गोरख से टकरा गई। इसके बाद सतीश तांती ने विवाद करते हुए शिवा गोरख के साथ मारपीट की। इसके बाद उसने अपने साथी पुलिस विभाग के आरक्षक और गनमैन अभिषेक बख्श को भी बुला लिया। दोनों ने शिवा गोरख के साथ मारपीट की और नुकीले चीज से उसे चोट पहुंचाया, जिसमें शिव गोरख घायल हो गया। ये सारी  घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई l 

जानकारी मिलते ही अन्य पत्रकार शिवा गोरख के साथ तारबाहर थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। चूंकि इनमें से एक आरोपी अभिषेक बख्श पुलिस विभाग से सबंधित हैं  इसलिए कार्रवाई को लेकर संदेह व्यक्त किया गया ।

बताया जा रहा है कि शिवा गोरख के साथ मारपीट करने वाला अभिषेक बख्श बदमाश प्रवृत्ति का है और वह तारबाहर क्षेत्र के पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता सुब्बाराव का दामाद भी है। यही कारण है कि सुब्बाराव और उसका बेटा अमन फ्रांसिस तारबाहर थाने में अभिषेक के पक्ष में बचाव के लिए पूरे समय मौजूद रहे। भाजपा नेता  इस अपराधिक कृत्य के बावजूद वह अपने दामाद के बचाव के लिए थाने में मौजूद रहा। पत्रकारों के दबाव के कारण पुलिस ने पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी की जाँच की , जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2) 351 , 3(5) के तहत अपराध पंजीकृत कियाl 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत आरोपी आरक्षक अभिषेक बख्श को लाइन अटैच कर दिया l दोनों आरोपियों के खिलाफ जांच के निर्देश दिए l