बिलासपुर : पुलिस विभाग में गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। 24 सितंबर को जारी आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल बढ़ गई। तबादले के तहत रक्षित केंद्र में तैनात कई पुलिसकर्मियों को मैदानी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को एक थाना छोड़कर दूसरे थाने में भेजा गया है। सभी नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

थानों की जिम्मेदारी में बदलाव

पुलिस विभाग के आदेश के अनुसार उप निरीक्षक अल्फोंस टोप्पो को रक्षित केंद्र से थाना सकरी भेजा गया है। वहीं उप निरीक्षक गणेश राम महिलांगे का सकरी से रतनपुर तबादला किया गया है। सहायक उप निरीक्षक उमेश उपाध्याय को रक्षित केंद्र से मस्तूरी और राजकुमार वस्त्रकार को सकरी से हिर्री भेजा गया है। इसी क्रम में सउनि. राकेश टांडे को पचपेड़ी से बिल्हा, प्रतीम सिंह को कोनी से कोटा, कृष्ण कुमार मरकाम को रक्षित केंद्र से पचपेड़ी और अरविंद शर्मा को रक्षित केंद्र से कोनी में पदस्थ किया गया है।

प्रधान आरक्षक भी इधर से उधर

प्रधान आरक्षक स्तर पर भी फेरबदल किया गया है। प्र आर 388 सिद्धार्थ पाण्डेय को रक्षित केंद्र से बेलगहना चौकी भेजा गया है। प्र आर 644 प्रिया दास केशकर को चकरभाठा एयरपोर्ट सुरक्षा से मस्तूरी और प्र आर 709 जय प्रकाश खाण्डे को रक्षित केंद्र से बिल्हा पदस्थ किया गया है।

आरक्षक स्तर पर भी बदली जिम्मेदारी

आरक्षक रितेश मिश्रा को बेलगहना चौकी भेजा गया है, जबकि अमित पोर्ते और विकास कुर्रे की पदस्थापना थाना बिल्हा में की गई है। महिला आरक्षक रूपांजली सोनचे को रक्षा टीम बिलासपुर तथा संतोषी तम्बोली को थाना सरकंडा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यभार तत्काल संभालने के दिए निर्देश

आदेश में सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आदेश की प्रतिलिपि संबंधित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों को भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा गया है।