
रायपुर: राजधानी रायपुर से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है, जहां जोहार पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल को बिलासपुर हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। न्यायालय के इस फैसले के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से चल रहे मामले में राहत मिलने के बाद इसे पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।
जमानत की खबर सामने आते ही जोहार पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे न्याय की जीत बताया है। समर्थकों द्वारा जश्न मनाने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी और अगली कानूनी प्रक्रिया पर अभी नजर बनी हुई है।




