रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर शहर में आग लगने की घटना सामने आई है। इस बार VIP रोड स्थित फुंडहर चौक के पास श्री हरि इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से आग की लपटें उठने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।