Realme Watch S5 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टवॉच को Realme 16T के साथ पेश किया है। नई वॉच स्टाइलिश डिजाइन, AMOLED डिस्प्ले और कई हेल्थ-फिटनेस फीचर्स के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह वॉच एक बार चार्ज करने पर 20 दिनों तक चल सकती है।

कीमत और उपलब्धता
इस स्मार्टवॉच की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। इसे Sand White और Rock Grey दो कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकेगा। बिक्री 5 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

डिस्प्ले और डिजाइन
Realme Watch S5 में 1.97 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1500 निट्स ब्राइटनेस और 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें Always-On Display फीचर भी मिलता है, जिससे स्क्रीन लगातार ऑन रहती है।

Bluetooth Calling और Sports Modes
यह वॉच Bluetooth Calling सपोर्ट के साथ आती है, यानी यूजर्स सीधे वॉच से कॉल रिसीव और डायल कर सकते हैं। इसमें 110 से ज्यादा Sports Modes दिए गए हैं, जिनमें रनिंग, साइक्लिंग, योगा और बैडमिंटन जैसे ऑप्शन शामिल हैं।

GPS और Water Resistance
नेविगेशन के लिए वॉच में 5-System GNSS और GPS सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 5ATM Water Resistance फीचर दिया गया है, जिससे इसे पानी और पसीने से सुरक्षा मिलती है। कंपनी के मुताबिक, गीले हाथों से भी इसका टच आसानी से काम करता है।

हेल्थ फीचर्स
इस स्मार्टवॉच में Heart Rate Monitoring, SpO2 Tracking, Sleep Tracking और Stress Monitoring जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही महिलाओं के लिए भी खास हेल्थ ट्रैकिंग फीचर मौजूद है।

बैटरी और वजन
Realme का दावा है कि Watch S5 एक बार फुल चार्ज होने पर 20 दिनों तक की बैटरी लाइफ देती है। वॉच की मोटाई 11.8mm और वजन सिर्फ 32 ग्राम है, जिससे इसे लंबे समय तक आराम से पहना जा सकता है।