बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर सोशल मीडिया रील बनाने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। देर रात एक युवती ने बीच हाईवे पर चलती कार के सामने रैंप वॉक किया, शैंपेन उड़ाई और कार की छत पर चढ़कर अलग-अलग पोज दिए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।5_1779934796

मामला कोनी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह ओवरब्रिज के पास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवती लग्जरी कार के सामने फिल्मी अंदाज में वॉक करती नजर आ रही है। इसके बाद वह कार की छत पर खड़े होकर वीडियो शूट कराती दिखाई देती है। हाईवे पर इस तरह की स्टंटबाजी और सेलिब्रेशन ने राहगीरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया।61779935275_1779938830

वीडियो वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और वाहन नंबर के आधार पर कार मालिक की पहचान कर ली गई। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 135 समेत अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर इस तरह का व्यवहार गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।41779934788-1_1779938802

ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि वाहन जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए आरटीओ को पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सनरूफ से बाहर निकलना, चलती गाड़ी पर स्टंट करना और हाईवे पर रील शूट करना यातायात नियमों का खुला उल्लंघन है।61779935275_1779938830 (1)

बिलासपुर में इससे पहले भी हाईवे और सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट और रील्स के कई मामले सामने आ चुके हैं। कभी चलती BMW से डांस करते युवाओं का वीडियो वायरल हुआ, तो कभी सड़क रोककर तलवार से केक काटने का मामला चर्चा में रहा। लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं पर हाईकोर्ट भी सख्त टिप्पणी कर चुका है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में युवाओं की लापरवाही थमती नजर नहीं आ रही।