नई दिल्ली। Election Commission of India के निर्देश पर पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है। दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान सामने आई अनियमितताओं और शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया था। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है और सुबह 11 बजे तक करीब 36.99% मतदान दर्ज किया गया है।

आयोग ने संबंधित क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही सभी उम्मीदवारों को पुनर्मतदान की सूचना औपचारिक रूप से देने को कहा गया है। अधिकारियों के मुताबिक मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। पुनर्मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहे।