
बिलासपुर : जिले के जनपद पंचायत कोटा के ढोलमौहा में 40-50 वर्षो से निवास कर रहे ग्रामीणों को गाँव के सरपंच और सचिव द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा हैं l 40 हज़ार रूपए लेने के बाद भी रोज़ घर आकर घर खाली करने की धमकी दी जा रही हैं l जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर से की l घर खली ना कराने और सरपंच और सचिव पर कार्रवाई करने की मांग की हैं l
जिले के ग्राम पंचायत सोनपुरी के जनपद पंचायत कोटा के आश्रीत गाँव ढोलमौहा में ग्रामीण 40-50 वर्षो से घर और बाड़ी बना कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं l पूर्व सरपंच के सहयोग से प्रधान मंत्री योजना का लाभ लेकर 2 ग्रामीणों ने पक्का मकान भी बना लिया हैं l जबकि बाकी ग्रामीण शासन को जुर्माना राशि भी दे चुके हैं , साथ ही पट्टे के लिए आवेदन भी दे चुके हैं l बावजूद इसके उपसरपंच त्रिभुवन सिंह पैकरा और कंवल दास मानिकपुरी द्वारा पंचायत में दबाव बनाकर सरपंच व् सचिव नोटिस निकाल रहे हैं l ग्रामीणों को 3 दिन में घर खाली करने को कहा जा रहा हैं l
ग्रामीण राज कुमार पटेल ने बताया कि व्यकिगत रूप से परेशान सरपंच और सचिव परेशान कर रहे हैं कई वर्षो से बेजा कब्ज़ा करके यहाँ घर बना कर रह रहे हैं l अब नोटिस जारी करके धमकी दे कर घर खली कने को कहा जा रहा हैं l पहले भी ऐसे ही परेशान कर रहे थे l उसके बाद सरपंच और पंचो ने 1 लाख रूपए की मांग की थी, जिसके बाद 40 हज़ार रूपए में बात तय किया था, 11 घर के लोगों ने मिल कर यह राशि दी थीl लेकिन अब फिर से यही समस्या बनी हुई हैं l अटल आवास बना हुआ हैं लेकिन वो भी अभी अधूरा ही हैं , जो रहने लायक ही नहीं हैं l इतना ही नहीं घर में जितने सदस्य हैं वो अटल आवास में रह नहीं पाएंगे , उसमे उतनी जगह ही नहीं हैं l
जिला प्रशासन से ग्रामीणों को उन्ही के घरो में रहने देने की मांग कर रहे हैं l ग्रामीण चाहते हैं कि उनको पट्टा दिया जाये ताकि रहने की समस्या का हमेशा के लिए समाधान हो सकेl