बिलासपुर : लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के स्कूलों में आयोजित होने वाली तिमाही एवं अर्धवार्षिक परीक्षाओं की समय-सारणी में संशोधन किया है। कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक की परीक्षाओं को लेकर संशोधित कार्यक्रम जारी करने के साथ ही संचालनालय ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इसके तहत सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को जिला स्तर पर परीक्षा समिति का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला स्तर पर बनेगी परीक्षा समिति

जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा के बेहतर संचालन और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जिला स्तर पर परीक्षा समिति गठित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारियों को समिति के गठन सहित परीक्षा से संबंधित आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, संभागीय संयुक्त संचालकों को अपने-अपने संभाग में निर्देशों के पालन और परीक्षा व्यवस्था की निगरानी करनी होगी।

पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए संशोधित कार्यक्रम

time table 1

time table 2

संचालनालय की ओर से जारी संशोधित समय-सारणी प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से 12वीं तक लागू होगी। तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाओं के आयोजन को लेकर स्कूलों को नए कार्यक्रम के अनुरूप तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा व्यवस्था को लेकर जारी हुए दिशा-निर्देश

लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम और दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराया जाए। इसके लिए जिला स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक समन्वय बनाने और परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।