बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अवैध शराब बिक्री को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां ग्रामीणों और कथित आरोपियों के बीच मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि अवैध शराब की शिकायत करने वाले ग्रामीणों के साथ पहले मारपीट की गई, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एकजुट होकर आरोपियों के परिजनों पर हमला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।comp-18-4_1775761769

पुलिस के अनुसार, इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी सहित दो लोग फरार हैं। फरार आरोपी पर इनाम घोषित कर उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य आरोपी के पिता, चाचा और अन्य परिजन शामिल हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।comp-20-6_1775761726

जानकारी के मुताबिक, विवाद की जड़ कटगी गांव में संचालित एक ढाबे पर कथित अवैध शराब बिक्री को लेकर है। ग्रामीणों ने इस गतिविधि का विरोध किया था, जिसके बाद आरोप है कि कुछ लोगों ने हथियार दिखाकर उन्हें धमकाया और मारपीट की। इस घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए, जिन्होंने आरोपियों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी।comp-181-3_1775761807

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को शांत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली शिकायतों की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

image-6_1775794289 डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ पूर्व जनपद सदस्य राजेश थवाईत की तस्वीर। image-7_1775794568 दीपक बैज के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल ग्रामीण अध्यक्ष भागवत थवाईत की तस्वीर।

वहीं, आरोपियों के परिजनों ने भी सरपंच पर अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं, जिससे मामला और जटिल हो गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।