जगदलपुर। बस्तर की प्रतिभाएं अब बड़े मंचों पर अपनी पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में जगदलपुर की बेटी सना खान ने बॉलीवुड में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखकर बस्तर का नाम रोशन किया है। सना खान बॉलीवुड फिल्म ‘काली खेती’ की निर्माता हैं। फिल्म रिलीज होने के पहले ही दिन से स्थानीय दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। बस्तर के दर्शकों से मिल रही शुरुआती प्रतिक्रिया ने फिल्म को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज कर दी है।